ePaper

बालिकाओं को मासिक धर्म से संबंधित सभी प्रकार की दी गयी जानकारी

Updated at : 28 May 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
बालिकाओं को मासिक धर्म से संबंधित सभी प्रकार की दी गयी जानकारी

अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उदाकिशुनगंज में माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

विश्व माहवारी दिवस पर उदाकिशुनगंज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उदाकिशुनगंज. अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उदाकिशुनगंज में माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. प्रेम प्रकाश राजन, बीईओ निर्माला कुमारी, बीएचएम संजीव कुमार वर्मा ने किया. बालिकाओं को मासिक धर्म से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गयी. इस अवधि में पौष्टिक आहार लेने की आवश्यकता बताया गया. अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस 28 मई को ही क्यों मनाया जाता है. महावारी के समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए, इसके संबंध में तथा अनेकों विषय पर आवश्यक निर्देश दिए गए तथा विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाई गयी. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. प्रेम प्रकाश राजन ने बताया कि मासिक धर्म की साइकल 28 दिन की होती है और यह औसतन पांच दिन के लिए होता है. इसलिए मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 28 मई को विश्व भर में मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर की लड़कियों एवं महिलाओं को माहवारी के कारण आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है. माहवारी के दौरान स्वच्छता नहीं रखने पर महिलाओं को मूत्राशय और गर्भाशय से संबंधित विभिन्न प्रकार के बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है. महिला चिकित्सा पदाधिकारी डा. सरिता कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच मासिक धर्म के दौरान सैनेटरी पैड्स के प्रयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है. ज्यादातर लोग आज भी इसके बारे में खुल कर बात करना पसंद नहीं करते. इस चुप्पी की वजह से लाखों महिलाएं हर साल कई गंभीर जानलेवा बीमारियों की चपेट में आकर अपनी जान तक गंवा बैठती हैं. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के लिए स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दौरान सैनिटरी पैड का प्रयोग उन्हें कई गंभीर बीमारियों एवं संक्रमण से बचाता है. यह आवश्यक सामूहिक प्रयास पर जोर देता है कि मासिक धर्म से गुजर रही प्रत्येक महिला के पास अपने मासिक धर्म को गरिमा के साथ प्रबंधित करने के लिए ज्ञान और संसाधन हो. कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच प्रभारी सेनेटरी पैड का वितरण कराया. इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी, महिला चिकित्सक डा. सरिता कुमारी, बीएचएम संजीव वर्मा, जीएनएम दीनदयाल शर्मा, पीएमडब्ल्यू अशोक कुमार राज कस्तूरबा विद्यालय के संचालक, वार्डन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन