आत्मनिर्भर बनने के लिए कृषि सबसे उपयोगी

Updated:
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनने के लिए कृषि सबसे उपयोगी

ब्लॉक कैंपस सिंहेश्वर में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन

मधेपुरा. ब्लॉक कैंपस सिंहेश्वर में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. इस प्रशिक्षण के आखिरी दिन सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया, जिससे उन्हें भविष्य में कृषि संबंधित किसी भी प्रकार की सरकारी या गैर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता मिलेगी. इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अरुण कुमार व सिंहेश्वर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सिद्धार्थ रॉय रामम ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक राजन कुमार सिंह ने एक सफल उद्यमी बनने के गुण, बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने संबंधी कई प्रकार प्रकार की जानकारी दी तथा प्रशिक्षुओं को कृषि विज्ञान केंद्र परिभ्रमण भी कराया गया, जहां विभिन्न प्रकार के फसल के बीज, जलवायु, मिट्टी व उसमें होने वाले रोगों की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर संकाय रोबिन कुमार, कार्यालय सहायक लोकेश कुमार व कुमार राहुल भी मौजूद थे. ज्ञात हो कि इस संस्थान द्वारा विगत 4 वर्षों से सिंहेश्वर प्रखंड परिसर में 70 प्रकार के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें मुख्य रूप से महिला वस्त्र निर्माण, गाय–पालन, बकरी–पालन, कृषि उद्यमी, ब्यूटी पार्लर, उद्यमिता विकास कार्यक्रम, फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी इत्यादि प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन