MADHEPURA : बिहार कृषि ऐप बना किसानों का डिजिटल साथी

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :06 May 2026 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
MADHEPURA : बिहार कृषि ऐप बना किसानों का डिजिटल साथी

बिहार सरकार ने किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “बिहार कृषि ऐप” को एकीकृत कृषि प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट :

बिहार सरकार ने किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “बिहार कृषि ऐप” को एकीकृत कृषि प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है. इस ऐप के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, उर्वरक उपलब्धता, मौसम पूर्वानुमान, बाजार भाव, फसल सलाह, मृदा स्वास्थ्य और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध करायी जा रही हैं. कृषि विभाग का दावा है कि यह ऐप खेती-किसानी से जुड़ी अधिकांश समस्याओं का समाधान मोबाइल पर ही उपलब्ध कराएगा. ऐप का उद्देश्य कृषि सेवाओं को पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाना है. इसके जरिए किसान घर बैठे योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे. वहीं आवेदन की स्थिति, किसान पंजीकरण और किसान पासबुक जैसी सुविधाएं भी इसमें जोड़ी गयी हैं.

एआइ आधारित सलाह बनेगी किसानों के लिए मददगार

बिहार कृषि ऐप में एआइ आधारित चैट सहायता की भी सुविधा दी गयी है. इसके माध्यम से किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल प्रबंधन, पशुपालन और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह जैसी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. विभाग का मानना है कि इससे किसानों को त्वरित समाधान मिलेगा और खेती में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ेगा.

बाजार भाव और मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

ऐप में किसानों को विभिन्न मंडियों के ताजा बाजार भाव की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है. इससे किसान अपनी उपज बेचने का सही समय तय कर सकेंगे. साथ ही मौसम आधारित सलाह और पूर्वानुमान के आधार पर फसल प्रबंधन संबंधी सुझाव भी दिये जाएंगे. इससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी.

शिकायत निवारण और तकनीकी सहायता भी

किसान ऐप के माध्यम से अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. इसके अलावा तकनीकी सहायता, कृषि विभाग के संपर्क नंबर और कृषि संसाधनों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी.

किसान को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कृषि विभाग के अनुसार बिहार कृषि ऐप किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इससे खेती से जुड़ी सेवाएं तेज, पारदर्शी और आसान होंगी. विभाग किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ लेने की अपील कर रहा है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन