नशीली औषधियों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने की छापेमारी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

नशीली औषधियों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने की छापेमारी
विज्ञापन
चौसा. डीएम
के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में नशीली औषधियों के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एसडीएम पंकज कुमार घोष व ड्रग्स इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी के नेतृत्व में टीम ने मुरली चौक के प्रीति ड्रग स्टोर तथा मछली मार्केट के सामने स्थित मां काली ड्रग स्टोर में छापेमारी की. जांच के दौरान दवा दुकानों में उपलब्ध औषधियों के अभिलेख, स्टॉक पंजी एवं बिक्री रजिस्टर का जायजा लिया. साथ ही बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के दवाओं की बिक्री पर विशेष नजर रखी गयी. छापेमारी के दौरान मां काली ड्रग स्टोर का संचालक टीम को चकमा देकर दुकान बंद कर फरार हो गया. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










