जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की नहीं है आवश्यकता

Updated:
विज्ञापन
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की नहीं है आवश्यकता

माह की औसत खपत 4612 सिलेंडर प्रतिदिन है,

विज्ञापन

– उपभोक्ताओं से अपील: अफवाहों से बचें, आवश्यकता अनुसार ही गैस लें- मधेपुरा. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के पदाधिकारी कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुये जिला प्रशासन एवं गैस वितरकों ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू उपयोग हेतु रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और केवल आवश्यकता होने पर ही गैस प्राप्त करें. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 4,04,080 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, इनमें से 2,78,661 उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं. 18 अप्रैल 2026 को 4312 सिलेंडरों की बिक्री हुई, जबकि 19 अप्रैल 2026 को 12,815 सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं. इस माह की औसत खपत 4612 सिलेंडर प्रतिदिन है, जिससे स्पष्ट है कि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है. इसके अतिरिक्त, कमर्शियल गैस के 492 सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए उपभोक्ता दूरभाष संख्या 06476-222220 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन