14.50 लाख की योजना- आबादी वाले इलाके में हो ढलाई न कि खेत में, गड़बड़ी होने पर कार्रवाई - बीडीओ

Published by :Kumar Ashish
Published at :07 Sep 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
14.50 लाख की योजना- आबादी वाले इलाके में हो ढलाई न कि खेत में, गड़बड़ी होने पर कार्रवाई - बीडीओ

पीसीसी ढलाई में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है एवं निर्माण प्रक्रिया पूरी तरह से अपारदर्शी है

विज्ञापन

– रजनी पंचायत में सड़क निर्माण पर बवाल, घटिया सामग्री व अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध – ग्रामीणों घटिया सामग्री का प्रयोग का लगाया आरोप, योजना की जानकारी सार्वजनिक नहीं मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में हो रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि पीसीसी ढलाई में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है एवं निर्माण प्रक्रिया पूरी तरह से अपारदर्शी है. विरोध के बाद फिलहाल काम रोक दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी ने कहा कि पीसीसी ढलाई आबादी वाले इलाके में होनी चाहिए, न कि खेत-खलिहान में. उन्होंने कहा जांचोपरांत यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या 14 में बहियार जाने वाली सड़क पर पीसीसी ढलाई का कार्य हो रहा था, लेकिन यह किस संवेदक के द्वारा कराया जा रहा है, कितनी राशि स्वीकृत है और योजना किस माध्यम से पारित हुई है. इन कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई. यहां तक कि योजना का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है. जब ग्रामीणों ने मिस्त्री और मजदूरों से घटिया निर्माण पर सवाल किया तो उनका कहना था कि “हमें जैसा कहा गया है वैसा ही काम करना है. – ग्रामीण एवं मुखिया में हुआ विवाद, मुखिया पति ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग- विरोध के बीच स्थानीय सतनारायण दास एवं मुखिया अनिता कुमारी के पति राजीव राजा के बीच फोन पर हुई बातचीत में विवाद बढ़ गया. आरोप है कि राजीव राजा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये धमकी दी. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मुखिया पति राजीव राजा ने बताया कि पहले फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, इसके बाद हमारे मुंह से आवेश में कुछ निकल गया होगा. – कार्य की षष्टम राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत- पंचायत सचिव धीरंजन ने बताया कि यह कार्य षष्टम राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत है. योजना कोड 266195 है और योजना का नाम “वार्ड 14 में मदन दास के घर से झावर दास के खेत तक पीसीसी ढलाई एवं नाला निर्माण (50 फीट)” है. योजना संख्या 06/2024-25 है, इसकी प्राक्कलित राशि 14 लाख 50 हजार रुपये है. कनीय अभियंता प्रिंस कुमार ने कहा कि गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही कार्य को रोक दिया गया है और सुधार का निर्देश दिया गया है. मौके पर राजीव कुमार दास, संतोष कुमार, सत्यनारायण महाराज, बबलू कुमार दास, विकास कुमार्ज राजकिशोर दास, कृष्ण कुमार, सुरेश दास, हरेक चंद्र दास, प्रकाश दास मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन