3.22ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
3.22ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

दूसरे को मोटर साइकिल सहित हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा थाना के पुलिस ने रविवार को स्मैक सहित स्मैक कारोबारी को पकड़ने में सफलता पायी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को वाहन चेकिंग, लंबित कांड के अनुसंधान, आसूचना संकलन के दौरान दिन के लगभग एक बजे के करीब थाना क्षेत्र के शाहपुर कचरा भवन के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान देखा सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आ रहा है जो पुलिस बल को देख गाड़ी घुमा कर भागने लगा जिसे पुलिस बल की तत्परता खदेड़ा गया. इस क्रम में मोटर साइकिल पर सवार एक युवक भागने में सफल हो गया था दूसरे को मोटर साइकिल सहित हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये युवक की तलाशी लिये जाने पर उसके पहने हुये कार्गो पेंट के पॉकेट से एक सिगरेट का डब्बा प्राप्त हुआ. जिसे खोल कर देखने पर प्लास्टिक के 15 छोटे-छोटे पुरिया में मादक पदार्थ पाया गया. नाम पता पूछने पर अपना नाम सुमन कुमार निवासी ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर तीन बताया. भागने वाले का नाम छोटू कुमार पिता शत्रुघ्न यादव निवासी राजपुर सरसंडी थाना ग्वालपाड़ा बताया. गस्ती दल के एएसआइ ब्रजेश कुमार ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई. दंडाधिकारी के रूप में कृषि पदाधिकारी ग्वालपाड़ा इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ उपस्थित होकर मादक पदार्थ (स्मैक) की वजन करवाए तो 3. 22ग्राम पाया गया. जप्त किये गये स्मैक सहित ब्लू रंग की स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 13क्यू1502 सहित हिरासत में लिये गये सुमन कुमार को थाना लाया गया. एनडीपीएस की सुसंगत धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में उपस्थान हेतु भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन