करेंट लगने से युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
करेंट लगने से युवक की हुई मौत

करेंट लगने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन

कुमारखंड.

श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी पंचायत में खेत जोत कर रहे युवक की करेंट लगने से शनिवार को मौत हो गयी. पुरैनी पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी सिकंदर यादव का 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार खेत में पटवन को लेकर बिजली का तार बिछाकर पंप से पटवन कर रहा था. खेत जोतने के दौरान तार ट्रैक्टर के रोटावेटर में लिपट गया, जिससे करेंट पूरे ट्रैक्टर में फैल गया, जिससे मुकेश कुमार की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया. आवेदन भी नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन