लड़की की शादी के लिए गाड़ा जा रहा था मड़वा, जमकर हो गई मारपीट, एक दर्जन हुये घायल

विवादित जमीन पर ग्रामीणों के सहयोग से व सलाह पर मड़वा गाड़ने लगे.
पुरैनी, मधेपुरा.
थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत शेरु टोला में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. बताया जा रहा है कि शेरु टोला वार्ड नंबर सात निवासी उदय शर्मा की बेटी की की शादी के लिए विवादित जमीन पर ग्रामीणों के सहयोग से व सलाह पर मड़वा गाड़ने लगे.इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने मना कर दिया एवं बात बढ़ते बढ़ते मारपीट हो गयी. मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के नौ लोग एवं दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को आनन-फानन में परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी लाया गया. घटना में एक पक्ष के उदय शर्मा, किशोर शर्मा, गुरुदेव कुमार, प्रमोद शर्मा, जानकी देवी, जानकी देवी, उपेंद्र शर्मा, अजय कुमार, पिंटू कुमार घायल हुये हैं. इनमें उदय शर्मा एवं किशोर शर्मा की स्थिति को गंभीर देखते हुये प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार की निगरानी में चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.
वहीं दूसरे पक्ष के झड़ी शर्मा, लूरी शर्मा, घुघली शर्मा हो गये हैं. बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के लिए जिस स्थान पर मड़वा गाड़ा जा रहा था. वह वर्षों से विवादित है लेकिन उदय शर्मा के आंगन में जमीन बहुत ही कम रहने की वजह से उक्त जमीन पर मड़वा गाड़ा जा रहा था. इसमें दूसरे पक्ष के द्वारा मना किये जाने पर बात बढ़ गयी एवं बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गयी. मारपीट की इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के द्वारा थाना में शिकायत कर उचित न्याय की मांग की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




