11 एंड्रॉयड फोन के साथ झारखंड का एक चोर धराया

Updated:
विज्ञापन
11 एंड्रॉयड फोन के साथ झारखंड का एक चोर धराया

मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर हड़बडाया. पुलिस को इस बात से शक हुआ और उसे धर दबोचा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पुरैनी पुलिस ने चोरी किए गए 11 मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राघव शरण ने बताया कि झारखंड राज्य के साहेबगंज जिला के राजमहल थाना निवासी जीतन कुमार पिता शिवहरण महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया चोर जीतन कुमार अलग-अलग क्षेत्र से मोबाइल की चोरी करता था. रविवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राघव शरण के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक दीनानाथ सिंह पुलिस टीम के साथ प्रात: गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर हड़बडाया. पुलिस को इस बात से शक हुआ और उसे धर दबोचा. जांच किए जाने पर उसके पास अलग-अलग कंपनियों के 11 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ में पता चला कि वह चोरी किया हुआ फोन है. चोर को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन