नशे की लत के खिलाफ चलेगा व्यापक अभियान
Updated at : 06 Jul 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन

राज्यपाल आरिफ मो खान के निर्देशानुसार प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंग्थु ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है
विज्ञापन
मधेपुरा.
बीएनएमयू के सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस संबंध में राज्यपाल आरिफ मो खान के निर्देशानुसार प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंग्थु ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है. इस पत्र के आलोक में कुलपति प्रो बीएस झा ने सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने एवं विश्वविद्यालयों को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने का निर्देश दिया है. कुलपति के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने सभी संबंधितों को पत्र-प्रेषित किया है. पत्र में अनुरोध किया है कि छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशे की लत के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जाय और नशा छोड़ने वाले युवाओं को नशा मुक्ति का दूत बनाया जाय. उन्होंने बताया कि सभी विभागों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति का अभियान से संबंधित नाटक, नारा लेखन, कविता, मैराथन दौड़, सेमिनार, संवाद, चर्चा आदि आयोजन किया जाय. इसमें भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र, पुरस्कार एवं ट्रॉफी आदि दी जाय.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




