पिकअप से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
पिकअप से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद

पिकअप से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

जीतापुर. भर्राही थाना की पुलिस ने तीन अगस्त को पिकअप से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पिकअप में खाद के बोरे के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर लाया जा रहा है. सूचना मिलते ही टीम गठित की गयी. भर्राही रेलवे ढाला के पास वाहन चेकिंग शुरू की. इस दौरान पिकअप मुख्य सड़क किनारे खड़ा मिला. पुलिस को देख चालक फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर खाद के बोरे के नीचे छिपाकर 80 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ, जिसमें 720 लीटर शराब था. पुलिस ने पिकअप , एक तिरपाल, 10 खाद बोरा खाद एवं एक आधार कार्ड बरामद किया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दारोगा राजीव कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन