ePaper

डायन बता कर महिला से मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज

Updated at : 18 Sep 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
डायन बता कर महिला से मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज

डायन बता कर महिला से मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर प्रखंड के भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा वार्ड आठ निवासी मुकेश कुमार की पत्नी गुंजन देवी ने अपने ही गांव के दबंग युवकों पर मारपीट, छेड़खानी के बाद मोबाइल एवं जेवरात छीनने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता गुंजन देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर बताया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के शशि कुमार, रविंद्र यादव व सोनू कुमार समेत अन्य लोग घर मे घुसकर भद्दी भद्दी गाली-गलौज करने लगे. रविंद्र यादव व सोनू कुमार ने लाठी से मारकर जख्मी कर दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंगों ने पहले उसके साथ अश्लील हरकतें की. फिर मारपीट करते हुये मोबाइल व आभूषण छीन लिया. जान से मारने की धमकी भी दी. वह भय और असुरक्षा में जीने को मजबूर है. पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन