जविप्र की बैठक में छाया रहा गड़बडी का मुद्दा

छातापुर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में सोमवार को जविप्र विक्रेता संघ की मासिक बैठक हुई. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नागेंद्र चौबे व डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश झा ने बैठक की अध्यक्षता की. संघ के प्रखंड सचिव ललितेश्वर पांडेय, पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय सहित अधिकांश डीलर बैठक में […]
छातापुर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में सोमवार को जविप्र विक्रेता संघ की मासिक बैठक हुई. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नागेंद्र चौबे व डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश झा ने बैठक की अध्यक्षता की. संघ के प्रखंड सचिव ललितेश्वर पांडेय, पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय सहित अधिकांश डीलर बैठक में शामिल हुये.
बैठक के दौरान डीलरों ने सर्वप्रथम एसएफसी गोदाम पर खाद्यान्न उठाव में किये जा रहे घटतौल का मुद्दा उठाया और मापी कर खाद्यान्न देने की मांग की. जिस पर एमओ नागेंद्र चौबे ने घटतौल की शिकायत को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि डीलर ही मापी करके खाद्यान्न लेना नहीं चाहते. जबकि सरकार द्वारा मापी के लिए गोदाम पर मापी यंत्र लगाया गया है.
एमओ द्वारा शिकायत को बेबुनियाद बताने के बाद डीलरों ने गोदाम प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और घर्मकांटा पर मापी की व्यवस्था करवाने की मांग रखी. साथ ही केरोसिन की कीमत में अस्थिरता से वितरण कार्य में हो रही परेशानी का मुद्दा भी छाया रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




