ट्रेन से गिर कर महिला की हुई मौत

Published at :29 Mar 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिर कर महिला की हुई मौत

शव की नहीं हो पायी है शिनाख्त बड़हिया : किऊल-मोकामा रेल खण्ड के बीच बड़हिया रेलवे स्टेसन पर मंगलवार को की सुबह 18181 टाटा-छपरा ट्रेन से गिरकर एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे जीआरपी पुलिस ने बड़हिया ने इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां […]

विज्ञापन

शव की नहीं हो पायी है शिनाख्त

बड़हिया : किऊल-मोकामा रेल खण्ड के बीच बड़हिया रेलवे स्टेसन पर मंगलवार को की सुबह 18181 टाटा-छपरा ट्रेन से गिरकर एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे जीआरपी पुलिस ने बड़हिया ने इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां उसकी गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने
प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. रेफरल अस्पताल से रेफर किये जाने के बाद एंबुलेंस से पटना ले जाने के क्रम में बड़हिया से कुछ ही दूर पर उसकी मौत हो गयी़ जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया़ इस संबंध में बड़हिया जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन