75 किमी लंबी होगी मानव शृंखला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

झल्लू बाबू सभागार में जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने की बैठक मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिला पदाधिकारी मो सोहैल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मानव शृंखला बनाने की तैयारी पर विस्तृत रूप चर्चा की गयी. बैठक में डीएम ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों को जोड़ते हुए 21 […]
विज्ञापन
झल्लू बाबू सभागार में जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने की बैठक
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिला पदाधिकारी मो सोहैल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मानव शृंखला बनाने की तैयारी पर विस्तृत रूप चर्चा की गयी. बैठक में डीएम ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों को जोड़ते हुए 21 जनवरी को विशाल मानव शृंखला बनाया जाएगा. जीविका के डीपीएम और साक्षरता डीपीओ के अलावा संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया गया कि दो टोलों या फिर रूट हटकर दूर बस्ती वाले स्थानों को चिह्नित करें. बैठक में मानव शृंखला के रूट चार्ट से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. बैठक में जानकारी दी गयी कि मधेपुरा, सिंहेश्वर से कुमारखंड और फिर मुरलीगंज से बलुआहा होते हुए दीपापट्टी, सखुआ, चामगढ़, बेलो, मुरहो और मधुबन से मुरलीगंज बिहारीगंज और उदाकिशुनगंज तक मानव शृंखला बनाने की तैयारी चल रही है.
वहीं बताया गया कि चामगढ़ चौक से बरियाही के बीच कुछ दूरी तक बस्ती नहीं है. डीएम ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद मानव शृंखला के माध्यम में नशामुक्ति के लिए जागरूक करने के सरकार के अभियान को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 75 किलोमीटर मानव शृंखला बनाने की तैयारी की जा रही है. बैठक में डीएम ने वार्ड से लेकर जिला स्तर तक कमेटी बनाने का निर्देश दिया. जिसमें प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर डीडीसी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कमेटी बनाने का डीएम ने निर्देश दिया. वहीं पेंशन मामले में डीएम ने सभी बीडीओ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि लाभुकों के खाते में सीधे राशि भेजे. बैठक में डीएम ने श्रम संसाधन विभाग के प्रगति की जानकारी ली.
दवा दुकानों में होगी छापेमारी. बैठक में डीएम ने जिले में संचालित दवा दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश ड्रग इंस्पेक्टर को दिया. इस दौरान डीएम ने मधेपुरा और उदाकिशुनगंज के ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि हर हाल में दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं और नशायुक्त दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाये. डीएम ने खासकर सिंहेश्वर बाजार की दवा दुकानों में छापेमारी करने का निर्देश दिया. इसके अलावे बैठक में बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया गया कि वे भी दवा दुकानों की जांच करें.
पंद्रह दिनों के अंदर पुरा करें निर्माण कार्य. बैठक में जानकारी दी गयी कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में 2195 शौचालय का निर्माण हो चुका है. वहीं कहा गया कि 22 पंचायतों के लिए निर्धारित लक्ष्य 45 हजार के विरुद्ध शौचालय निर्माण कार्य जारी है. मौके पर डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर वार्डो में शुरू किये गये निर्माण कार्य को हर हाल में पन्द्रह दिनों के अंदर पूरा करें. वार्ड में शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने पर राशि भुगतान करें.
राजस्व वसूली में लायें तेजी. बैठक में बताया गया कि ऑपरेशन दखल देहानी के लंबित मामलों का निष्पादन कर लिया गया है. प्रभारी पदाधिकारी राजस्व इस आशय का प्रमाण पत्र भी दे चुके हैं. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में तेजी लाये. बैठक में बताया गया कि इंदिरा आवास योजना की समीक्षा बैठक 6 जनवरी को होगी.
छात्रवृत्ति मामले की जांच करेगी कमेटी. बैठक के दौरान छात्रवृति मामले में मिली शिकायत पर गठित जांच टीम को दो दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है. बताया गया कि शंकरपुर, सिंहेश्वर और मुरलीगंज प्रखंड से छात्रवृति मामले में मिली शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर डीएसओ, डीईओ, डीपीआरओ और डीएलओ की टीम गठित की गयी थी.
सात जनवरी को होगी बिजली आपूर्ति की समीक्षा . बिजली विभाग की समीक्षा में कार्यपालक अभियंता परियोजना ने बताया कि सिंहेश्वर, मधेपुरा सहित सात प्रखंडों में विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है. शंकरपुर और कुमारखंड में काम जारी है. बताया गया कि अगले सप्ताह उदाकिशुनगंज प्रखंड में विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




