ठंड लगने से दो लोगों की मौत

Published at :02 Jan 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड लगने से दो लोगों की मौत

मुसीबत. पछुआ हवा के कारण ठंड में हुई वृद्धि, जन-जीवन अस्त-व्यस्त दीनापट‍्टी सलखुआ पंचायत के गोपाली टोला वार्ड नंबर 14 निवासी साक्षी कुमारी की ठंड लगने से रविवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी, वहीं दूसरी तरफ गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के रमणी मुसहरी टोले के 55 वर्षीय बद्री ऋषिदेव की मौत […]

विज्ञापन

मुसीबत. पछुआ हवा के कारण ठंड में हुई वृद्धि, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

दीनापट‍्टी सलखुआ पंचायत के गोपाली टोला वार्ड नंबर 14 निवासी साक्षी कुमारी की ठंड लगने से रविवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी, वहीं दूसरी तरफ गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के रमणी मुसहरी टोले के 55 वर्षीय बद्री ऋषिदेव की मौत सुबह में ठंड लगने से हो गयी.
मधेपुरा/मुरलीगंज : जिले में अलग-अलग प्रखंडों में दो जगहों पर ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना सदर प्रखंड क्षेत्र के दीनापट‍्टी सलखुआ पंचायत के गोपाली टोला वार्ड नंबर 14 निवासी साक्षी कुमारी की ठंड लगने से रविवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वहीं परिजनों ने बताया कि अचानक मृतक को उल्टी दस्त शुरू हो गया. गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करवाया जहां ग्रामीण चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखकर सदर अस्पताल भेज दिया.
मौके पर तैनात डा संतोष कुमार ने इलाज शुरू कर दिया. लेकिन स्थिति गंभीर थी. चिकित्सक संतोष कुमार ने बताया कि मृतक का उल्टा श्वास चल रहा था. मुरलीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के रमणी मुसहरी टोला 55 वर्षीय बद्री ऋषिदेव की मृत्यु सुबह ठंड लगने की वजह से हो गयी. शनिवार से ही पछुआ पवन की कनकनी प्रारंभ हुई है. गौरतलब हो की एक टुटे घर में सभी बच्चों के साथ पछुआ पवन ठंडे थपेड़ो में रात गुजारने को विवश है. गंगापुर मुखिया सुधा देवी द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपया उनके क्रियाकर्म के लिए दिया गया. बद्री ऋषिदेव के एक पुत्र भी हैं. जिनकी उम्र 28 साल. मौके पर मुखिया सुधा देवी के अलावे गौरव कुमार, उप मुखिया जदयू पंचायत अध्यक्ष सौरभ कुमार, सकलदेव ऋषिदेव, विजेंद्र ऋषिदेव, अनूप ऋषिदेव, उमेश ऋषिदेव, संजय ऋषिदेव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन