खुले आसमान के नीचे हुआ प्रसव

Published at :02 Jan 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे हुआ प्रसव

परिजनों ने एएनएम पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप मधेपुरा : रविवार को सदर अस्पताल के प्रसूता विभाग में तैनात एएनएम की लापरवाही से गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के भेलवा वार्ड संख्या 02 निवासी अस्मिता देवी ने सदर अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. परिजनों ने बताया कि गम्हरिया पीएचसी से […]

विज्ञापन

परिजनों ने एएनएम पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

मधेपुरा : रविवार को सदर अस्पताल के प्रसूता विभाग में तैनात एएनएम की लापरवाही से गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के भेलवा वार्ड संख्या 02 निवासी अस्मिता देवी ने सदर अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया.
परिजनों ने बताया कि गम्हरिया पीएचसी से रेफर किया गया, लेकिन सदर अस्पताल में भरती नहीं लिया. एएनएम द्वारा कहा गया कि यहां प्रसव नहीं होगा. इसे किसी प्राइवेट क्लिनिक में ले जाओ. परिजन निराश होकर अस्मिता को किसी प्राइवेट क्लिनिक ले जा रहे थे कि उसे काफी प्रसव पीड़ा होने लगी. अस्पताल में मौजूद एक आशा ने खुले आसमान के नीचे अस्पताल परिसर में ही बेंच पर उनका प्रसव कराया लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ. वहीं परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया.
अस्पतालकर्मियों की लापरवाही से नहीं बच सकी बच्चे की जान.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन