नाटक औका, बौका तीन चरौका का मंचन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

नाटक का मंचन करते कलाकार. मधेपुरा : अलविदा 2016 शनिवार की संध्या रास बिहारी हाई स्कूल मैदान में नवाचार रंग मंडल के बैनर तले ग्रामीण शैली पर आधारित ‘नाटक औका बौका तीन चरौका’ की प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम में कलाकारों ने भारत की पुरानी सभ्यता और संस्कृति पर पाश्चात सभ्यता के हॉबी होने से हो […]
विज्ञापन
नाटक का मंचन करते कलाकार.
मधेपुरा : अलविदा 2016 शनिवार की संध्या रास बिहारी हाई स्कूल मैदान में नवाचार रंग मंडल के बैनर तले ग्रामीण शैली पर आधारित ‘नाटक औका बौका तीन चरौका’ की प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम में कलाकारों ने भारत की पुरानी सभ्यता और संस्कृति पर पाश्चात सभ्यता के हॉबी होने से हो रहे खतरे को दिखाया. कलाकारों ने नाटक माध्यम से गांव की खुशबू और भाईचारे को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प दिलाया. कलाकारों ने यह दिखाने में सफल रहा कि समाज में मूर्ख लोगों को कोई स्थान नहीं रहता है. उसे लोग गलत ढंग से व्यवहार कर फायदा उठाते हैं. मिथुन गुप्ता द्वारा लिखित नाटक औका बौका और तीन चरौका को अमित आनंद और मो शहंशाह के निर्देशन में कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को संवाद और अभिनय क्षमता से बांधे रखा.
प्रस्तुति में दर्शकों को हंसने और गुद्गुदाने सहित सम सामयिक मुद्दों की झलक दिखायी. सर्द मौसम में भी कलाकारों की प्रस्तुति से माहौल में गर्माहट महसूस हो रही थी. नाटक के पात्र मिथुन गुप्ता, सुनीत साना गायक, आतिफ, बमबम, कार्तिक, अमित आनंद, शहंशाह, इमरान, सुमन अंकित और मातृ शक्ति का नेतृत्व करने वाली प्रीति कुमारी ने लोगों में नयी उमंग और उत्साह भर दिया. नाटक की संगीत परिकल्पना दिलखुश कुमार और सुनीत साना, वस्त्र परिकल्पना मिथुन, आतिफ, मंच सज्जा कार्तिक, बमबम, रूप सज्जा प्रीति, सुमन, इमरान, सेट डिजाइन अमित, शहंशाह ने किया.
नाटक के बाद रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, अनुपम कुमार, प्रेरणा की गीत, संगीत, भजन और गजल ने नये साल के आगमन को सुहाना बना दिया. इससे पूर्व कार्यक्रम रंगमंडल के संरक्षक संजय परमार ने रंगमंडल के उदेश्यों और आगे के कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर ही रंगमंडल के कलाकारों ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में दूसरा स्थान लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. समारोह का सफल संचालन पी यदुवंशी ने किया. इस मौके पर डा भूपेंद्र मधेपुरी, प्रो श्यामल किशोर यादव, डा अरूण कुमार, डा आलोक कुमार, पुष्पेंद्र पप्पू, संगीता यादव, प्रशांत यादव, राजू सिंह, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, ध्यानी यादव, मुरारी सिंह, बंटी सिंह, राकेश डब्ल्यू, रवि कुमार, स्वदेश कुमार, डा रविरंजन, शौकत अली, राहुल यादव, डा अमिताभ, अवध कुमार, विनोद मिश्रा आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन संदीप शांडिल्य ने किया.
नाटक की प्रस्तुति ने पुरानी संस्कृति की दिलायी याद
नवाचार रंगमंडल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में नाटक ने लोगों का मन मोहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




