जुगाड़ गाड़ी से चालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

मुरलीगंज. मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी सकीचन मंडल बुधवार की संध्या आठ बजे मुरलीगंज से अपने जुगाड़ गाड़ी से 25 बोरा डीएपी, यूरिया, कीटनाशक के बड़ी बाल्टी बोझ कर गांव लौटने के क्रम हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सकीचन मंडल पिता ठाकुर […]
विज्ञापन
मुरलीगंज. मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी सकीचन मंडल बुधवार की संध्या आठ बजे मुरलीगंज से अपने जुगाड़ गाड़ी से 25 बोरा डीएपी, यूरिया, कीटनाशक के बड़ी बाल्टी बोझ कर गांव लौटने के क्रम हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सकीचन मंडल पिता ठाकुर मंडल जो अपनी जुगाड़ गाड़ी चलाता है. बुधवार की संध्या आठ बजे मुरलीगंज से अपने जुगाड़ गाड़ी 25 बोरा डीएपी, यूरिया, कीटनाशक की बड़ी बाल्टी बोझ कर गांव लौट रहे थे. गाड़ी के ऊपर दो मजदूर लदे हुए सामान पर बैठा था.
गाड़ी जैसे ही रतनपट्टी के बाद गंगापुर वाली सड़क को पकड़ा वहां से आधे किलोमीटर की दूरी पर एक छोटे से पुल से उतारने पर उबड़-खाबड़ होने के कारण उसकी जुगाड़ गाड़ी के आगे के चक्के पुल से नीचे उतरे और ड्राइवर के बैठने की जगह के पास से गाड़ी की चेचिस टूट गयी और ड्राइवर की छाती में स्टेरिंग का दबाव और ऊपर बने हूड उसके सिर के अगले हिस्से में लगी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह अपने पीछे तीन लड़कों को व पत्नी को छोड़ गया.
बड़े लड़के का नाम पिकेश कुमार की उम्र 22 साल है दूसरे का लड़के का नाम सज्जन मंडल उम्र 10 साल तीसरी पुत्र का नाम नीतीश कुमार उम्र 7 साल है. अपने मृत पिता को तीसरा बेटा ही मुखाग्नि दी. बड़ा पुत्र घर से बाहर रहकर कहीं काम कर रहा. मुरलीगंज थाना द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां इधर उधर बिखरे खाद पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




