अव्यवस्था पर सख्त हुए डीएम, कटेगा मानदेय

मधेपुरा : सदर अस्पताल का गुरुवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की. मौके पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाते हुए डीएम ने अस्पताल प्रबंधक के मानदेय से पांच हजार रुपये काटने का निर्देश दिया. इस दौरान अस्पताल में […]
मधेपुरा : सदर अस्पताल का गुरुवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की. मौके पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाते हुए डीएम ने अस्पताल प्रबंधक के मानदेय से पांच हजार रुपये काटने का निर्देश दिया. इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों ने डीएम से कहा कि वे लोग बाजार में जाकर खून जांच कराये है. लेकिन अस्पताल में जांच नहीं किया गया. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कहा कि जिसने मरीज को बाहर से जांच के लिए भेजा उनकी पहचान कर कार्रवाई करें.
अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आई साहुगढ़ वार्ड नंबर आठ निवासी सुमित्रा देवी ने डीएम से कहा कि वे अपने बच्चे दिलचंद कुमार का खून जांच बाहर से कराया. महिला का पूर्जा लेकर डीएम महिला के साथ जांच घर पहुंचे. जहां डीएम ने महिला से उस कर्मी को पहचानने को कहा. पहचान नहीं होने से डीएम ने अस्पताल प्रबंधक से कहा कि सीसीटीवी फुटेज से उस कर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करें.
डीएम ने डीएस को निर्देश दिया कि महिला को जो पैसा बाहर जांच में खर्च हुआ है, वह राशि रोगी कल्याण समिति से महिला को भुगतान करने का निर्देश दिया. इस दौरान इमरजेंसी, वर्ण वार्ड, कालाजार, ओपीडी का निरीक्षण कर रहे डीएम से ओपीडी में इलाज करवाने आयी एक मरीज ने कहा कि उन्हें बाहर का दवा लिखा गया है. अस्पताल में वह दवा उपलब्ध नहीं था. डीएम ने बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सक को फटकार लगाते हुए कहा कि बाहर की दवा क्यों लिखें है. डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी डाक्टर बाहर का दवा ने लिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




