युवक की कनपटी में मारी गोली, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

पुरैनी : जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के सपरदह पंचायत अंतर्गत कड़ामा गांव के 35 वर्षीय सुबोध मंडल पर सोमवार की देर शाम करीब साढे छह बजे साजिश के तहत फोन कॉल कर चौक से करीब एक सौ मीटर दूर अज्ञात अपराधियों द्वारा दो गोली मारी गयी. जिसमें एक गोली सुबोध के कनपटी में लगी […]
विज्ञापन
पुरैनी : जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के सपरदह पंचायत अंतर्गत कड़ामा गांव के 35 वर्षीय सुबोध मंडल पर सोमवार की देर शाम करीब साढे छह बजे साजिश के तहत फोन कॉल कर चौक से करीब एक सौ मीटर दूर अज्ञात अपराधियों द्वारा दो गोली मारी गयी. जिसमें एक गोली सुबोध के कनपटी में लगी व दूसरी घटना स्थल पर जमीन में धसी मिली. वहीं घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है.
सुबोध के पिता कामेश्वर मंडल के द्वारा दिये गये आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्सीस में जुट गयी है. वहीं मंगलवार की सुबह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार दुबे भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिये. वहीं घायल सुबोध का ईलाज फिलहाल सहरसा में जारी है. जानकारी के अनुसार सुबोध मजदूरी कर गांव में ही जीवन यापन करता है.
उसके दो पुत्र भी है. सोमवार की सुबह जब वह कड़ामा चौक पर था तो इसी दौरान उसके मोबाईल पर कॉल आया और वह चौक से करीब एक सौ मीटर दुर एनएच एनएच की ओर चला गया. फिर वह कुछ देर बात खून से लथपथ गांव के एक झोला छाप डॉक्टर के घर पहुंचा जहां डॉक्टर के नहीं मिलने से वो फिर काफी तेजी से उस डीलर के पास गया. जहां वो काम करता था और चिखकर बताया की हमको गोली लगी है. फिर वो अपने घर दौड़ता हुआ आया उसके कनपटी में गोली लगी हुई थी और वो दर्द से कराह रहा था. परिजनों में हाहाकार मच गया. परिजनों नें जबतक उससे पुछना चाहा गोली किसने मारी तबतक वो बेहोश हो चुका था. परिजनों ने आनन – फानन में उसे ऑटो में लादकर पुरैनी पीएचसी
लाया और पुरैनी थाना को इसकी जानकारी दी. जहां सुबोध को रात्रि में ही मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं पुरैनी थानाध्यक्ष आनन – फानन में घटना स्थल पर पहुंचे रात्रि में कुछ भी पता नहीं चल पाया. अहले सुबह जब घटना स्थल पर जांच की गयी तो झाड़ीयों के बीच जमीन में धंसी गोली व एक खोखा बरामद हुआ और ढेर सारा खून भी वहीं गिरा हुआ था. फिर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार दुबे भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिये.
फिलहाल, सहरसा के एक प्राईवेट अस्पताल में सुबोध का सफल आपरेशन कर कनपटी के समीप फंसी गोली निकाल ली गयी है. परिजनों ने बताया कि फिलहाल वो अभी होश में नहीं है. वहीं इस बाबत पुरैनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया की सुबोध के पिता के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




