देश के हस्तशिल्पियों का होगा समागम

Published at :11 Nov 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
देश के हस्तशिल्पियों का होगा समागम

नेशनल ट्रेड एक्सपो 2016 . कोसी में पहली बार मधेपुरा में हो रहा आयोजन मधेपुरा शहर में 11 दिनों तक पूरे देश के विख्यात हस्तशिल्प के नमूने लोगों को अचंभित करने के लिए तैयार है़ कोसी क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय व्यापार मेला का भव्य आयोजन किया जा रह है़ मधेपुरा : शहर के बीएनमंडल […]

विज्ञापन

नेशनल ट्रेड एक्सपो 2016 . कोसी में पहली बार मधेपुरा में हो रहा आयोजन

मधेपुरा शहर में 11 दिनों तक पूरे देश के विख्यात हस्तशिल्प के नमूने लोगों को अचंभित करने के लिए तैयार है़ कोसी क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय व्यापार मेला का भव्य आयोजन किया जा रह है़
मधेपुरा : शहर के बीएनमंडल स्टेडियम में लगने वाले इस राष्ट्रीय व्यापार मेला यानी ट्रेड एक्सपो हलचल मचाने के लिए तैयार है़ 11 नवंबर शुक्रवार की शाम चार बजे जिला पदाधिकारी मो सोहैल सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी इस ट्रेड एक्सपो का भव्य शुभारंभ करेंगे़ गुरूवार को ट्रेड एक्सपो 2016 के सचिव अलीम अंसारी एवं प्रबंध निदेशक शब्बीर अहमद ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि यह व्यापार मेला 11 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगा़
अनूठा है यह ट्रेड एक्सपो. कोसी क्षेत्र में पहली बार आयोजित होने वाले इस ट्रेड एक्सपो की तैयारी को देख कर लोगों में कौतुहल है़ पंडाल को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि सारे स्टॉल इनडोर रहे़ं यहां तक कि पंडाल का उपरी तिरपाल फायरप्रूफ इस्तेमाल किया जा रहा है़ इस पंडाल में पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों के हस्त शिल्प सामग्री मौजूद होगी़ मेले में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलांगाना, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश आदि राज्यों के हस्त शिल्पी अपने सामग्रियों का स्टॉल लगायेंगे़
भदोही की कालीन से लेकर सहारनपुर की वुड कार्विंग भी होगी. शब्बीर अहमद ने बताया कि एक्सपो में दैनिक उपयोग की उच्च स्तरीय क्वालिटी की सामग्री मिलेगी़ इनमें सोफासेट कवर, दीवानसेट कवर, पिलो कवर, कंबल, रज्जाइयां, परदे, नक्कासीदार फर्नीचर आदि भी मुहैया होगी़ उत्तर प्रदेश के भदोही की प्रसिद्ध कालीन भी यहां उपलब्ध होगी़ करीब 100 स्टॉल में फुड ऑडिटोरियम भी होगा़ भागलपुर सिल्क भी लोगों को लुभाने के लिए तैयार है़ं
करीब पांच हजार वस्तुएं एक छत के नीचे बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी़
सांस्कृतिक संध्या का भी होगा आयोजन . बीएनमंडल स्टेडियम में आयोजित इस एक्सपो में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा़ शबबीर अहमद ने बताया कि परिसर में मौजूद एक खुले मंच पर विभिन्न प्रदेशों से आये लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे़ हालांकि उन्होंने कहा कि वे इच्छुक स्थानीय लोक कलाकार को भी मौका उपलब्ध करायेंगे़ सांस्कृतिक संध्या के उदघोषक नामचीन गायक रेजा फैजी होंगे़
कम पूंजी वाले शिल्पियों को रोजगार का अवसर . शब्बीर अहमद ने बताया कि इस एक्सपो का आयोजन बिहार के 18 जिलों में किया जा चुका है़ रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ की ओर से आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य देश भर के हस्त शिल्पियों को बाजार मुहैया कराना है़ कम पूंजी के कारण ये हस्त शिल्पी बड़े बाजार तक नहीं पहुंच सकते है़ं मधेपुरा के बाद सुपौल तथा सहरसा में भी इसका आयोजन किया जायेगा़
बीएनमंडल स्टेडियम में प्रेसवार्ता करते एक्सपो एमडी व अन्य.
इनाम जीतने का भी होगा मौका
हेड एक्सपो में वैसे तो एंट्री के लिए 10 रुपये का शुल्क रखा गया है लेकिन इस शुल्क को चुका कर मिलने वाले कूपन के जरिये स्कूटी जीतने का भी अवसर दिया जा रहा है़ शब्बीर ने बताया कि एक्सपो में चुने लोग ही पहुंचें इसलिए यह शुल्क रखा गया है़ लेकिन इन शुल्कों से लकी ड्रा के जरिये यहां आने वाले लोगों को पांच पुरस्कार पाने का अवसर दिया जायेगा़ इस पुरस्कारों में प्रथम स्थान पर स्कूटी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन