अस्पताल में डाक्टर की छुट्टी रद

मधेपुरा : छठ को लेकर सदर अस्पताल में भी पुख्ता तैयारी की गयी है. सिविल सर्जन डा गदाधर पांडे ने बताया कि चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद कर दी गयी है. अगर कोई डाक्टर या सहायक कर्मी खुद छठ करते हैं तो उनके आवेदन पर विचारोपरांत अवकाश देने की कार्यवाही की जा […]
मधेपुरा : छठ को लेकर सदर अस्पताल में भी पुख्ता तैयारी की गयी है. सिविल सर्जन डा गदाधर पांडे ने बताया कि चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद कर दी गयी है. अगर कोई डाक्टर या सहायक कर्मी खुद छठ करते हैं तो उनके आवेदन पर विचारोपरांत अवकाश देने की कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड 24 घंटे तैनात रहेंगे. वहीं आवश्यक दवाई सहित जीवन रक्षक दवाई भी प्रचुरता से उपलब्ध हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




