मोटरसाइकिल ने बच्चे को कुचला, मौत

Published at :04 Nov 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल ने बच्चे को कुचला, मौत

कुमारखंड : कुमारखंड श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के राम टोला वार्ड के पास रामनगर बाजार की ओर जा रही मोटरसाइकिल चालक ने दस वर्षीय सौरव कुमार को ठोकर मार दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मोटरसाइकिल चालक दिलखुश कुमार को भाकते देख रामनगर बाजार पर मेला में घुम […]

विज्ञापन

कुमारखंड : कुमारखंड श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के राम टोला वार्ड के पास रामनगर बाजार की ओर जा रही मोटरसाइकिल चालक ने दस वर्षीय सौरव कुमार को ठोकर मार दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मोटरसाइकिल चालक दिलखुश कुमार को भाकते देख रामनगर बाजार पर मेला में घुम रहे लोगों ने पकड़ लिया. वहीं बच्चे की मौत से मेला में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सैकड़ों की संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गये.

मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया. सूचना पर थानाध्यक्ष एसएचओ महेश कुमार यादव पुलिस बल एवं मेला में लगाये हुए लाठी बल की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया.

मौके पर ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल सहित चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेजद दिया. साथ ही दिलखुश कुमार पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया. मौके पर एसआई राजेंद्र सिंह, अजय मिश्र, पुलिस बल, लाठी दल सहित सभी चौकीदार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन