घर में चोरी मामले में कार्रवाई तेज

मधेपुरा : जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित इटवा जिवछपुर वार्ड नंबर 12 में हुई चोरी की घटना को एसपी विकास कुमार ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में एसपी विकास कुमार ने कहा कि घटना छोटी हो या बड़ी पुलिस हर मामले में गंभीर है. पुलिसिया […]
मधेपुरा : जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित इटवा जिवछपुर वार्ड नंबर 12 में हुई चोरी की घटना को एसपी विकास कुमार ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में एसपी विकास कुमार ने कहा कि घटना छोटी हो या बड़ी पुलिस हर मामले में गंभीर है. पुलिसिया अनुसंधान चल रही है.
चोरी के इस मामले में साइबर सेल को सीडीआर निकालने का निर्देश दिया गया है. वहीं वैज्ञानिक तरीके से मोबाइल किस इलाके में चल रहा है और मोबाइल का लोकेशन कहां आ रहा इसका भी पता लगाया जा रहा है. गम्हरिया थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने चोरी के मामले में कार्रवाई तेज करते हुए अब तक मो आजाद सहित आधा दर्जन लोगों से पुछताछ की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ के क्रम में कई बातें सामने आयी है. जिवछपुर गांव में पुलिसिया कार्रवाई तेज होते ही आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. जांच में पुलिस को सहयोग करने की बजाय वहां लोग आपस में उलझ रहे है,
जिससे पुलिस का शक और गहराता जा रहा है. हालांकि स्थानीय बुद्धिजिवियों ने जिवछपुर गांव में सामाजिक सदभाव बनाये रखने के लिए गुरूवार को अशोक वाटिका चौक पर सामाजिक बैठक की. मौके पर प्रबुद्धजनों ने चोरी की घटना की घोर निंदा करते हुए चोरी गये समानों की जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की. ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार की रात रवि कुमार झा के इटवा जिवछपुर स्थित घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने करीब पंद्रह हजार मुल्य का एंड्रायड मोबाइल सहित 3500 रूपये नगदी की चोरी कर ली थी. इस मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इससे पूर्व भी इटवा जिवछपुर पंचायत में शिक्षक उमेश सिंह के घर में चोरों ने लाखों के भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था. वहीं व्यवसायी सुनील सिंह के दुकान में चोरों ने नगदी सहित हजारों रूपये मुल्य के समानों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी. लगातार चोरी की घटना बढने से जिवछपुर गांव में ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर थे. अब जबकि जिले के पुलिस कप्तान ने चोरी की घटना पर संज्ञान लिया है तो गांव वालों ने राहत की सांस ली है. फिलवक्त इन चोरी के मामले में पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




