ड्रेनेज में डूबने से दो किशोरियों की मौत

पुरैनी : खंड के मकदमपुर पंचायत अंतर्गत फुलपुर से छब्बुबासा जाने वाली सड़क के समीप स्थित ड्रेनेज में उक्त गांव की दो किशोरी की मौत डूबने से हो गयी. इस बाबत परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार झकसू शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री नीभा कुमारी एवं उक्त गांव के ही सच्चिदानंद शर्मा की 13 वर्षीय […]
पुरैनी : खंड के मकदमपुर पंचायत अंतर्गत फुलपुर से छब्बुबासा जाने वाली सड़क के समीप स्थित ड्रेनेज में उक्त गांव की दो किशोरी की मौत डूबने से हो गयी. इस बाबत परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार झकसू शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री नीभा कुमारी एवं उक्त गांव के ही सच्चिदानंद शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री बकरी व भैंस चराने ड्रेनेज के पास गयी थी.
भैंस को डैनेज के पानी में नहलाने के क्रम में नीभा का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में डैनेज के बीचों बीच चली गयी नीभा को बचाने गयी नीजु भी डूब गयी. जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चूकी थी. घटना की सूचना पाकर अंचालिधारी अशोक कुमार मंडल एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन नें घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. वहीं मृत दोनों किशोरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




