ePaper

स्टटे हाईवे 91 पर ट्रक–कार की टक्कर में सुपौल के एक परिवार के 8 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

Updated at : 18 Jan 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
स्टटे हाईवे 91 पर ट्रक–कार की टक्कर में सुपौल के एक परिवार के 8 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

अल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में सुपौल जिले के एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गये

विज्ञापन

मुरलीगंज मुरलीगंज–बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रजनी प्रसादी चौक से पहले शिव मंदिर के समीप स्थित तीखे मोड़ पर ट्रक एवं अल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में सुपौल जिले के एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गये. इनमें छह की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जबकि दो महिलाओं को सामान्य चोटें आयी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टेंपो के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ राजेश कुमार व डॉ मुकेश पांडे ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों की पहचान सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटोलिया वार्ड-14 निवासी 40 वर्षीय रमेश चौधरी, 35 वर्षीय शंभू चौधरी, 34 वर्षीय रामविलास मेहता, 10 वर्षीय आदित्य कुमार, 13 वर्षीय सत्यम कुमार और 9 वर्षीय उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी डीएल तीन सीबीसी 8121 नंबर की अल्टो कार से मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बीआर 11 जीबी 8025 नंबर के ट्रक से जोरदार टक्कर हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची एवं क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए स्टेट हाईवे-91 पर अतिक्रमण एवं तीखे मोड़ को जिम्मेदार ठहराया. लोगों का कहना है कि सड़क दोनों ओर से अतिक्रमित है, इससे दृश्यता कम हो गयी है. पहले इस मोड़ पर सड़क के बीच ड्रम लगाये गये थे. इससे दुर्घटनाएं कम होती थी, लेकिन अब न तो डिवाइडर है और न ही ड्रम. इसी कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं सरकार से अतिक्रमण हटाने व स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन