छापेमारी में सात लीटर महुआ शराब की गयी बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारीगंज : प्रखंड में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान बुधवार की सुबह पुलिस ने मकई के खेत से सात लीटर महुआ देशी शराब एवं 35 किलो किनविट बरामद किया है. इस दौरान कठोतिया नहर के पास तुलसिया निवासी रमेश यादव को शराब सेवन को लेकर गिरफ्तार किया गया. रमेश को […]
विज्ञापन
बिहारीगंज : प्रखंड में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान बुधवार की सुबह पुलिस ने मकई के खेत से सात लीटर महुआ देशी शराब एवं 35 किलो किनविट बरामद किया है. इस दौरान कठोतिया नहर के पास तुलसिया निवासी रमेश यादव को शराब सेवन को लेकर गिरफ्तार किया गया. रमेश को मेडिकल जांच के उपरांत उत्पादक निरीक्षक राज किशोर प्रसाद सिंह ने पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. इस अभियान में थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू सहित पुलिस शामिल थे.
भू-विवाद में महिला जख्मी
मधेपुरा. सदर प्रखंड के वार्ड नंबर 17 में बुधवार को भूमि विवाद में एक गौतनी ने दूसरे गोतनी कां खंती से सर पर वार कर घायल कर दिया. जिसका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है. फलहाल महिला खतरे से बाहर बतायी जा रही है. मिली जानकारी अनुसार अशोक सर्राफ की पत्नी अंजु सर्राफ को भूमि विवाद के कारण दीपक सर्राफ की पत्नी कंचन सर्राफ ने खंती से प्रहार कर दिया. जिससे उसके सर में चोट लगी और वह घायल हो गयी. परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में भरती गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है. इस बाबत थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




