सरपंच की गिरफ्तारी पर थाने का घेराव

Published at :28 Apr 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
सरपंच की गिरफ्तारी पर थाने का घेराव

बुधवार को पूर्णिया जंक्शन तक के एक-एक रेल प्वाइंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम तक की जांच मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एवं टेक्निकल एक्सपर्ट द्वारा किया गया. इस दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन पी के आचार्या सहित समस्तीपुर डीआरएम सुधांशु शर्मा, कटिहार एडीआरएम ए के सिंह आदि उपस्थित थे. इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण […]

विज्ञापन

बुधवार को पूर्णिया जंक्शन तक के एक-एक रेल प्वाइंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम तक की जांच मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एवं टेक्निकल एक्सपर्ट द्वारा किया गया. इस दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन पी के आचार्या सहित

समस्तीपुर डीआरएम सुधांशु शर्मा, कटिहार एडीआरएम ए के सिंह आदि उपस्थित थे. इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच नारियल तोड़ कर जांच प्रक्रिया आरंभ की गयी .बुधवार को सीआरएस जांच को लेकर सुबह से ही पूर्णिया जंक्शन पर ई. एफ रेलवे एवं पूर्वोतर रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई थी. इस दौरान सदर विधायक विजय खेमका, रेलवे सलाहकार समिति सदस्य राज कुमार यादव, लाल बहादुर यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

सुबह 4 बजे से प्रारंभ हो गयी थी जांच . बुधवार को सुबह तकरीबन 4 बजे सीआरएस पी के आचार्या का सैलून कटिहार से पूर्णिया जंक्शन पहुंच गया था. कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम ए के सिंह, सीनियर डीएनसी, डीसीएम तथा समस्तीपुर के डीएसटी के साथ ट्रॉली पर सवार सीआरएस श्री आचार्या ने केनगर से पूर्णिया तक के नई रेल लाइन के एक-एक प्वाइंट का सफल निरीक्षण किया. इतना ही नहीं पूर्णिया जंक्शन पहुंच कर फुटओवर ब्रीज, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम इत्यादि का निरीक्षण कर संबंधित इंजीनियरों से वार्ता के बाद वापस सहरसा लौट गये. गौरतलब है कि सीआरएस जांच मंगलवार को आरंभ हुई थी और केनगर तक जांच पूरी की गयी थी.

15 मई तक हो सकता है ट्रेनों का परिचालन आरंभ . सीआरएस जांच के बाद पूर्णिया सहरसा रेल मार्ग पर गाड़ियों के परिचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. हालांकि कब से इस रूट पर गाड़ियां दौड़ेगी यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन रेलवे से संबंधित अधिकारियों के अनुसार सीआरएस जांच से मिली हरी झंडी के बाद तत्काल ई. एफ. रेलवे और एन. एफ रेलवे के बीच तालमेल के बाद पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो सकता है. लेकिन लंबी दूरी की गाड़ियां रेल मंत्रालय द्वारा उद्घाटन के उपरांत ही दौड़ सकेगी एक्सप्रेस गाड़ियां. जानकारी अनुसार सीआरएस जांच की रिपोर्ट पांच मई तक सौंपी जा सकती है. उसके बाद कम से कम एक सप्ताह का समय लगना तय माना जा रहा है. इस प्रकार कयास लगाये जा रहे हैं कि 15 मई से पहले ट्रेनों का परिचालन इस रेल खंड पर संभव नहीं हो सकता है.

चल सकती है दर्जन भर नयी रेल गाड़ियां . यूं तो अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा फिर शुरू होगा पूर्णिया-सहरसा रेलमार्ग पर सफर का सिलसिला. जानकारी अनुसार इस रूट पर तकरीबन दर्जन भर लंबी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ियों के चलने की बात चर्चा में है. बताया जाता है कि अगर ई. एफ और एन एफ रेलवे के बीच सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दिल्ली- गोहाटी, दिल्ली-कोलकाता भाया सहरसा, कोलकाता-सहरसा के साथ-साथ दरभंगा तक की गाड़ियों का परिचालन कटिहार, सहरसा, समस्तीपुर होकर प्रारंभ हो सकता है. लेकिन इस तरह की सुविधा के लिए एक-दो महीने इंतजार करना पड़ सकता है.

बहरहाल सीआरएस जांच पूरी होने से निराश लोगों के मन में एक बार फिर उम्मीदें जगी है. स्थानीय कारोबारी बबलू चौधरी, रूपेश डुंगरवाल, वीरेंद्र जैन, सुरेंद्र विनायकिया, अजीत भगत, भरत भगत, लाल बहादुर यादव, भाजपा नेता पवन भगत इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए ई. एफ एवं एन. एफ रेलवे को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

बनमनखी प्रतिनिधि अनुसार . सीआरएस जांच के बाद पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 27 अप्रैल को संध्या पांच बजे आयुक्त रेल सुरक्षा द्वारा स्पीड ट्रायल किया जाना था. लेकिन पूर्व के कार्यक्रम में अचानक बदलाव लाते हुए आयुक्त पी के आचार्या द्वारा स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया पूर्णिया जंक्शन से 10:35 बजे दिन में आरंभ कर दी गयी. पूर्णिया से सहरसा पहुंचने का निर्धारित समय 1 घंटा 10 मिनट रखा गया था.

इस रेलखंड की दूरी 95 किलोमीटर की है जिसको निर्धारित समय में यानी ठीक 1 घंटा 10 मिनट में तय कर ली. पूर्णिया-सहरसा के बीच किसी भी स्टेशन पर स्पीड ट्रायल ट्रेन का ठहराव निर्धारित नहीं था. फिलहाल सहरसा पूर्णिया रेल खंड जो बाढ़ की भीषण त्रासदी वर्ष 2008 में झेलने के पश्चात रेल परिचालन को लेकर भारत की मानचित्र से कट गया था, अब शीघ्र ही रेल मानचित्र से जुड़ जायेगा. परिचालन को लेकर सबसे बड़ी बाधा सीआरएस निरीक्षण ही था जो पूरी हो चुकी है. पत्रकारों से परिचालन एवं निरीक्षण के संबंध में 26 अप्रैल को हुई बातचीत के दौरान आयुक्त रेल सुरक्षा पी के आचार्या ने साफ शब्दों में कहा था कि एक सप्ताह के अंदर सीआरएस रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी जायेगी और इसके बाद मंत्रालय का निर्णय सर्वमान्य होगा और उनके निर्देशों को पालन किया जायेगा. फिलहाल सीआरएस निरीक्षण के पश्चात परिचालन को लेकर आम जनता की आस बंधी है. कयासों का बाजार गर्म है.

प्रशासन के खिलाफ किया नारेबाजी

मधेपुरा : सदर प्रखंड के खौपेती गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना को लेकर सदर थाना में दिये आवेदन के आधार पर सरपंच उमेश यादव को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. उक्त मामले में बुधवार की देर संध्या सरपंच के समर्थक सैकड़ों के संख्या में महिला एवं पुरूष ने थाना का घेराव कर जम कर बवाल काटा. थाना के मुख्य सड़क को घंटों जाम कर महिलाएं सड़क पर बैठ गयी और कहती रही की सरपंच निर्दोश है. हमलोगों के लिए काफी काम किया है. जब तक उन्हें छोरा नहीं जायेगा. तब तक हमलोग सड़क जाम नहीं हटायेंगे.
इस दौरान महिलाओं ने टायर जल कर विरोध प्रदर्शन किया. प्राप्त जानकारी अनुसार दो पक्षों में हुए मारपीट में घायल एक पक्ष के दीप नारायण यादव ने थाने में आवेदन देकर गांव के सरपंच सरपंच उमेश यादव सहित कई लोगों पर आरोप लगा कर थाने में आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने उमेश यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर थाने ले आया. जबकि दूसरे पक्ष से थाने को कोई आवेदन नहीं दिया है. इस बात को लेकर सरपंच के सैकड़ों समर्थक थाने पहुंचे कर सरपंच को छोड़ने की मांग करने लगे और अपनी मांग को लेकर थाने के आगे सड़क पर बैठक कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया. साथ ही टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया. रोड जाम होने के कारण मुख्य सड़कों यातायात बाधित हो गया. सामचार प्रेषण तक जाम जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन