ठंडा के नाम पर की जा रही है गरम कमाई

मधेपुरा : बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स के अलावे ठंडा पानी के नाम पर गर्म कमाई की जा रही है. लोकल कंपनी का पानी बोतल जहां सात से आठ रूपये में खरीद की जाती है. वहीं उसे ठंडा कर 18 से 20 रूपये तक में बेची जा रही है. जब कोई ग्राहक इसका विरोध करते है […]
मधेपुरा : बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स के अलावे ठंडा पानी के नाम पर गर्म कमाई की जा रही है. लोकल कंपनी का पानी बोतल जहां सात से आठ रूपये में खरीद की जाती है. वहीं उसे ठंडा कर 18 से 20 रूपये तक में बेची जा रही है. जब कोई ग्राहक इसका विरोध करते है तो दुकानदार के साथ झड़प तक हो जाती है.
वहीं कोल्ड ड्रिंक्स तो प्रिंट से अधिक दाम में खुले आम बेची जा रही है. इस मनमानी को रोकने की दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई अबतक नहीं हुई है. हालांकि कार्रवाई होगी भी कैसी भीषण गर्मी सुख रहे हलक की प्यास बुझाने के लिए लोग ठंडा पेयपद्धार्थ खरीदते है. कुछ देर के लिए अधिक कीमत देने की कसक लोगों को रहती है लेकिन इसकी शिकायत करने की बजाय इसे लोग भूला देते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




