अगलगी में लाखों की संपत्ति जल कर राख

Published at :25 Apr 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में लाखों की संपत्ति जल कर राख

घटना में तीन मवेशी की जलने से मौत आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के बिस्पट्टी गांव में आग लगने से तीन मवेशी की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार वार्ड नंबर नौ में रविवार की दोपहर डोमी मंडल के घर में आग लगी. देखते ही देखते पछिया हवा के झोखों ने देखते ही देखते कई घरों को […]

विज्ञापन

घटना में तीन मवेशी की जलने से मौत

आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के बिस्पट्टी गांव में आग लगने से तीन मवेशी की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार वार्ड नंबर नौ में रविवार की दोपहर डोमी मंडल के घर में आग लगी. देखते ही देखते पछिया हवा के झोखों ने देखते ही देखते कई घरों को को अपना शिकार बना लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी की आग की चपेट में आने से एक बकरी गाय व तीन बकरी के बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि दो अन्य गाय झूलस कर बुरी तरह जख्मी हो गयी.
आग के चपेट में आने से मो विवेखा देवी, फेकन मंडल, श्रवण मंडल, दिलिप मंडल, लालो मंडल, उमेश मंडल का भी घर जल कर राख हो गया. चुनावी मौसम में लगे आग से आग की घटना के बाद घटना स्थल पर जनप्रतिनिधियों का सैलाब उमड़ पड़ा. आग्नि पीड़ितों की मदद के लिए सरकार की ओर से यथा संभव मदद दिलवाने की बात कर रहे थे. पीड़ितों का कहना है कि आग में लाखों रूपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. जो उन्होंने बेटियों की शादी के लिए इकट्ठा किया था. आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया जा सका.
आग से एक घर जला
बिहारीगंज . प्रखंड के हथिऔंधा पंचायत के सिनुरिया टोला वार्ड नंबर 13 रविवार को आग लग जाने से एक घर जल कर पूरी तरह जल कर राख हो गया. इस घटना में नेको मल्लिक घर जल गया. पीड़ित ने बताया कि आग से लगभग हजार से अधिक की संपत्ति का नुकासन हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अन्यथा क्षति का आंकड़ा लगाना मुश्किल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन