गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, दो घर जले

उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सीनवाड़ा चबियारी गांव स्थित वार्ड नंबर ग्यारह मे रविवार की दोपहर आग लगने से स्थानीय निवासी छोटेलाल मुखिया का एक घर का दो कमरा का छत जलकर राख हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि खाना बनाने […]
उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सीनवाड़ा चबियारी गांव स्थित वार्ड नंबर ग्यारह मे रविवार की दोपहर आग लगने से स्थानीय निवासी छोटेलाल मुखिया का एक घर का दो कमरा का छत जलकर राख हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर के लीक होने से घर के छत मे आग लग गई.
गैस के लिक होने के कारण खाना खाने बैठे एक व्यक्ति का चेहरा झुलस गया. जिसका इलाज एक निजी अस्पताल मे चल रहा है. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीनवाड़ा चबियारी गांव मे शुक्रवार को स्थानीय निवासी राजकुमार चौधरी की अकस्मात मौत हो गयी थी.
जिसका दाह संस्कार रविवार की सुबह की गयी. दाह संस्कार के उपरांत समाजिक रीति – रिवाज के अनुसार बगल के छोटेलाल मुखिया द्वारा मृतक के पुत्र अजय चौधरी 30 वर्ष को खाने पर बुलाया. लेकिन अचानक घर मे रखे एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया. एलपीजी के लीक होते ही खाने के लिए बैठे अजय चौधरी का चेहरा तथा बाल झुलस गया. इस संबंध मे सीओ उत्पल हिमवान ने बताया की घर में आग लगी है. पीड़ित परिवार को सोमवार को सहायता राशी दे दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




