कचिया से वार कर एक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

जीतापुर (मधेपुरा) : सदर प्रखंड के मधुवन पंचायत के गम्हरिया गांव में गुरुवार को घास काट रही महिलाओं ने कचिया से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मधुवन पंचायत के गम्हरिया वार्ड […]
विज्ञापन
जीतापुर (मधेपुरा) : सदर प्रखंड के मधुवन पंचायत के गम्हरिया गांव में गुरुवार को घास काट रही महिलाओं ने कचिया से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार मधुवन पंचायत के गम्हरिया वार्ड नंबर 07 निवासी अरुण यादव गुरुवार को दोपहर में मकई का खेत देखने गया था़ वहां पहुंचने पर अरुण यादव ने देखा कि गांव की दो महिलाएं अकली देवी व सरो देवी
कचिया से वार…
उनके खेत में घास काट रही है व कुछ महिला मकई तोड़ रही है़ इस पर खेत के मालिक अरुण यादव ने ऐसा करने से महिलाओं को मना किया़, लेकिन महिलाएं विरोध करते हुए उनसे झगड़ने लगी़ इसके बाद दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी. बात इतनी बढ़ गयी की दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गयी. इस बीच महिला ने खेत मालिक को जमीन पर पट कर कचिये से वार कर दिया. इससे घटनास्थल पर ही अरुण यादव की मौत हो गयी़ घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है़
— दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार —
घटनास्थल पर पहुंचे भर्राही ओपी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी राजेश कुमार ने पीड़ित परिवार से मिल कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. परिवारवालों ने बताया की अरुण यादव हाल ही में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे़
——————————————-
मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन शक के आधार पर दो महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
संजीव कुमार, ओपीध्यक्ष, भर्राही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




