प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर से जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा कोर्ट में बम विस्फोट के बाद सतर्क महकमा कोर्ट परिसर में प्रवेश की व्यवस्था होगी चाक-चौबंद मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय के साथ-साथ उदाकिशुनगंज व्यवहार न्यायालय में भी लोगों के प्रवेश की व्यवस्था को पूर्णतया चाक चौबंद किया जा रहा है. मेटल डिटेक्टर धारी पुलिस कर्मी जांच एवं तलाशी से संतुष्ट होने के बाद ही […]
विज्ञापन
छपरा कोर्ट में बम विस्फोट के बाद सतर्क महकमा
कोर्ट परिसर में प्रवेश की व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय के साथ-साथ उदाकिशुनगंज व्यवहार न्यायालय में भी लोगों के प्रवेश की व्यवस्था को पूर्णतया चाक चौबंद किया जा रहा है. मेटल डिटेक्टर धारी पुलिस कर्मी जांच एवं तलाशी से संतुष्ट होने के बाद ही लोगों को प्रवेश की अनुमति देंगे. खासकर झोला गठरी या अन्य समान रहने पर उसे खोल कर इस बात की पुष्टि की जायेगी की कोई अवांछित वस्तू को लेकर कोई कोर्ट परिसर में प्रवेश न कर सकें. जजों के वाहन पार्किंग स्थल को भी पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए एसपी ने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है.
छपरा कोर्ट परिसर में हुए बम बलास्ट के बाद मधेपुरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपी विकास कुमार मंगलवार को कोर्ट परिसर में चप्पे चप्पे का मुआयना किया. एसपी ने तत्काल आम पब्लिक के लिए एक गेट से प्रवेश कराने व मेटल डिटेक्टर का प्रयोग कर हर झोला व सामान की तलाशी लेने का निर्देश दिया है.
मधेपुरा : मधेपुरा कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर अतरिक्त सुरक्षा गार्ड भी मुहैया करा दिया गया है. एसपी ने कहा कि कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा थोड़ी सी भी लापरवाही बरते जाने पर सख्त एक्शन लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गेट पर हेंड मेटल डिटेक्टर के अलावा दो मेटल डिटेक्टर भी लगाया जा रहा है, इधर से गुजर कर ही लोग अंदर जा सकेंगे. कोर्ट परिसर के छोटे छोटै गेट बंद करने के निर्देश दिये गये है. एक मेन गेट से आम लोगों का आना जाना होगा. वहीं जजों के लिए दूसरे गेट से इंट्री होगी. इस दौरान एएसपी राजेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
हाईकोर्ट के निर्देश से महकमा हुआ सतर्क
छपरा कोर्ट में सोमवार को हुए बम विस्फोट में नौ लोग घायल हो गये थे. घायलों में वह भी युवती शामिल थी जो किसी को उड़ाने के लिए बम लेकर कोर्ट परिसर पहुंची थी. छपरा कोर्ट परिसर में विस्फोट की घटना के बाद हाई कोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगायी थी. इसके बाद पूरा सरकारी महकमा सर्तक हो गया और सूबे के सभी जिलों में अदालत परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करनें का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




