मोबाइल दुकान में हजारों की चोरी

मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के बिरैली बाजार में शनिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर एक कंप्यूटर सेट, तीन मोबाइल सहित नौ हजार नगद राशि लेकर चंपत हो गया. बिरैली बाजार में इससे पूर्व भी चोरों ने कई बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर […]
मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के बिरैली बाजार में शनिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर एक कंप्यूटर सेट, तीन मोबाइल सहित नौ हजार नगद राशि लेकर चंपत हो गया. बिरैली बाजार में इससे पूर्व भी चोरों ने कई बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दिया. ज्ञात हो कि बिरैली बाजार में इससे पूर्व भी कई बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.
चोर एक खास दिन को अपना हथियार बनाकर चोरी की वारदात को अंजात देते हैं. ये खास उत्सव या तो गांव में षादी के दिन या किसी अन्य ओर कोई दिन होता है. चोर इससे पूर्व मो अकबर, चंदन किराना दुकान, लक्ष्मण व अब विजय के मोबाईल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया़
इन सभी के यहां शादी का माहौल था या फिर अन्य कोई कार्यक्रम था. मालूम हो कि विजय की शादी आज ही होना है. लगातार हो रही चोरी से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने एक अतिरिक्त चौकी की मांग कर रहे हैं. इस बाबत भर्राही ओपी अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है़ मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




