सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सहरसा की टीम विजयी

Published at :18 Apr 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सहरसा की टीम विजयी

मुरलीगंज, मधेपुरा : मुरलीगंज क्रांति क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मधेपुरा बनाम सहरसा के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में सहरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 117 रन का लक्ष्य मधेपुरा को दिया. जबाव में मधेपुरा टीम के खिलाड़ियों […]

विज्ञापन

मुरलीगंज, मधेपुरा : मुरलीगंज क्रांति क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मधेपुरा बनाम सहरसा के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में सहरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 117 रन का लक्ष्य मधेपुरा को दिया. जबाव में मधेपुरा टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में आठ विकेट 112 रन ही बना पाये. इस प्रकार सहरसा ने पांच रन से टूर्नामेंट का विजेता बना.

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम सहरसा को जिला योजना समिति सदस्य सह पार्षद श्वेत कमल बौआ और उद्भव के संरक्षक बाबा दिनेश मिश्र ने संयुक्त कप प्रदान किया. उपविजेता टीम मधेपुरा को नप पार्षद पुष्पा मिश्रा ने ट्रॉफी प्रदान किया. मेन ऑफ द मैच का ट्रॉफी सहरसा टीम के रूपेश कुमार और मेन ऑफ द सीरीज अभिषेक गुल्लू को दिया गया. पूरे टूनामेंट में निर्णायक के रूप में दिपक कुमार और चंदन कुमार थे.

उद्घोषक अमित कुमार स्कॉरर बैद्यनाथ कुमार थे. मौके पर ऋषिदेव यादव, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक मानव कुमार सिंह, राहुल रंजन, डिंपल पासवान, गौतम यादव, ज्योतिश साह, मिथिलेश कुमार, राहुल मिश्रा, यसपाल भी मौजूद थे.

प्रखंड में पहली बार हुआ रात्रि में टूर्नामेंट : मुरलीगंज के धरती पर पहली बार रात्रि में मैच का लोगों ने आनंद उठाया. मैच को देखने के लिए शहर के कोने-कोने से देर रात्रि तक लोग आते रहे. यहां तक की बच्चे बूढ़े और नौजवान सहित महिलाओं ने भी देर रात तक उठाया लुप्त. मैच की शुरूआत साढ़े सात बजे हुई. इस दौरान खिलाड़ियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन