कबड्डी के फाइनल में मधेपुरा हुआ विजयी

मधेपुरा : दो दिवसीय अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा की टीम ने सहरसा टीम को कड़ी टक्कर देकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. यह प्रतियोगिता नौ अप्रैल से दस अप्रैल तक पूर्णिया में आयोजित किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा की टीम 17 अंक प्राप्त कर विजेता कप […]
मधेपुरा : दो दिवसीय अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा की टीम ने सहरसा टीम को कड़ी टक्कर देकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. यह प्रतियोगिता नौ अप्रैल से दस अप्रैल तक पूर्णिया में आयोजित किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा की टीम 17 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया.
वहीं सहरसा की टीम 13 अंक प्राप्त किया. जिला कबड्डी संघ सचिव अरूण कुमार ने बताया कि कप्तान प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन सफलता पायी. टीम में प्रवीण के अलावे संजीव कुमार, अर्जुन मलिक, रूपेश कुमार, पप्पू कुमार, राहुल कुमार, मंजीत कुमार, मो तनवीर ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया.
टीम की सफलता पर वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल प्रशिक्षक संत कुमार, एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष देवराज अर्स, प्राइवेट स्कूज एसोसिएशन के किशोर कुमार, खेल प्रशिक्षक सविता कुमारी, अभिमन्यू कुमार, मनीष कुमार, प्रेम कुमार ने इस जीत पर टीम को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




