लोडेड देसी कट्टा बरामद

Published at :03 Feb 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
लोडेड देसी कट्टा बरामद

मुरलीगंज : मुरलीगंज शहर के भुवनेश्वरी मुरहो हाई स्कुल के मैदान मे मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे पुलिस गश्ती जीप को देखकर भाग रहे एक युवक का पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया. युवक की तलाशी लेने के दौरान युवक के पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ. इस दौरान आस […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : मुरलीगंज शहर के भुवनेश्वरी मुरहो हाई स्कुल के मैदान मे मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे पुलिस गश्ती जीप को देखकर भाग रहे एक युवक का पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया. युवक की तलाशी लेने के दौरान युवक के पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ. इस दौरान आस पास मौजूद चार व्यक्तियों को भी शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

थाने पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक जोरगामा के नवलकिशोर चौधरी के पुत्र निलेश कुमार है. जो भुवनेश्वरी मुरहो हाई स्कुल के मैदान पर मंगलवार सुबह घुम रहे थे. इसी दौरान गश्ती जीप को देख भागने का प्रयास किया. जिस पर पुलिस जवानों ने खदेड़ कर धर दबोचा, एएसपी ने बताया कि संदेह के आधार पर चार और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिसे पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पूछ-ताछ के बाद इन चारों को छोड़ दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन