शेखपुरा में चचेक से दर्जनों लोग आक्रांत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लोगों की पीड़ा से अब तक है बेखबर बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के वार्ड नंबर छह व सात में लगभग 50 लोग चेचक से पीड़ित हैं. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक इसकी रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है. पीड़ित रेणु देवी, दिलखुश कुमार, मनखुश कुमार, राज […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग लोगों की पीड़ा से अब तक है बेखबर
बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के वार्ड नंबर छह व सात में लगभग 50 लोग चेचक से पीड़ित हैं. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक इसकी रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है. पीड़ित रेणु देवी, दिलखुश कुमार, मनखुश कुमार, राज कुमार, अमित कुमार, कपिल देव पाल, संतोष कुमार सहित दर्जनों लोग इस बीमारी से आक्रांत हैं. स्थानीय लोग देसी विधि-विधान के द्वारा इसका उपचार कर रहे हैं.
दवाई प्रयोग करना नहीं चाह रहे हैं. जिस कारण यह बीमारी फैलती जा रही है. वहीं लोगों का कहना है कि आर्थिक रूप से काफी पिछड़े इस मुहल्ले के पीडि़त लोग इलाज के अभाव में बेबस बने हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक चेचक का प्रकोप इस मुहल्ले में जारी है. वहीं महामारी लाने वाली बीमारी के कारण दर्जनों बच्चे धीरे – धीरे कमजोर हो रहे है. पीडि़तों ने बताया कि अचानक हल्का बुखार आता है फिर पूरे शरीर पर धीरे – धीरे फोरा होने लगता है
फिर असहनीय दर्द और बुखार के कारण मरीज की हालत खराब हो जाती है. मरीजे के चहरे पर फोड़े निकल आये है. हालांकि उक्त बीमारी की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गयी है. स्थानीय मुखिया विंदेश्वरी मंडल ने बताया कि वार्ड सात और छह के कई घरों में चेचक का प्रकोप बढ़ते जा रहा है. इस बीमारी के बचाव की ओर ध्यान देने की जरूतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




