दहेज प्रताड़ना का अभियुक्त गिरफ्तार

Published at :17 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना का अभियुक्त गिरफ्तार

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन- गिरफ्तार अभियुक्त जीतन यादव पहले पत्नी रहने के बावजूद बगल के पड़ोसी के साली के साथ जीतन यादव ने की शादीप्रतिनिधि, मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत चित्ती गांव निवासी जीतन यादव को घैलाढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात्रि दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि पांच वर्ष […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन- गिरफ्तार अभियुक्त जीतन यादव पहले पत्नी रहने के बावजूद बगल के पड़ोसी के साली के साथ जीतन यादव ने की शादीप्रतिनिधि, मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत चित्ती गांव निवासी जीतन यादव को घैलाढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात्रि दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि पांच वर्ष पूर्व जीतन की शादी भतरंधा के बबिता देवी के साथ हुई थी. बबीता को दो लड़की भी है. शादी के कुछ दिनों के बाद जीतन का प्रेम प्रसंग पड़ोसी के ही रिश्ते में साली लगने वाली केंदुला कुमारी से हो गया. इसके बाद जीतन के द्वारा अपने पत्नी को प्रताडि़त किये जाने लगा. इस बाद का जब बबीता विरोध करती थी तो उसके पति द्वारा मारपीट किया जाता था. 10 माह पूर्व हुई जीतन की दूसरी शादी10 माह पूर्व जीतन ने रिश्ते में लगने वाली साली को घर से भगा कर शादी कर लिया. शादी के बाद तो जीतन ने बबीता के साथ मारपीट करने लगा. जीतन के द्वारा बबिता को उनके पिता के द्वारा दी गयी उपहार स्वरूप सभी छीन लिया गया. बबीता ने परिवार न्यायालय मधेपुरा में दहेज प्रताड़ना, मारपीट व उपहार समान छीन लेने के आरोप पति के ऊपर लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी. कोर्ट परिवार न्यायालय के आधार पर घैलाढ़ में मामला दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष पवन पासवान ने बताया की दहेज प्रताड़ना के आरोपी जीतन यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन