विश्व योग दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रतिनिधि, आलमनगरप्रखंड स्थित भाजपा नेता अखिलेश प्रसाद सिंह उर्फ नुनु बाबू के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की. मौके पर कार्यकर्ताओं भाजपा नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की 21 जून को होने वाला विश्व योग दिवस के अवसर पर आप सभी कार्यकर्ताओं […]
प्रतिनिधि, आलमनगरप्रखंड स्थित भाजपा नेता अखिलेश प्रसाद सिंह उर्फ नुनु बाबू के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की. मौके पर कार्यकर्ताओं भाजपा नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की 21 जून को होने वाला विश्व योग दिवस के अवसर पर आप सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग कर योग दिवस को सफल बनान है. जिससे अपने समाज के नागरिकों को योग से जोड़ा जाय व योग के महत्व को समझाया जाय. तभी सही मायने में योग दिवस सफल हो सकता है. वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा की 21 जून को पानी टेंकी मैदान में प्रखंड के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर से संपर्क करके योग में शामिल किया जाय. जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से विश्व योग दिवस की शुरुआत किया जा रहा है. वही भाजपा नेता सुबोध ऋषिदेव सह जिला पार्षद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि लोजपा के एमएलसी उम्मीदवार नूतन सिंह के पक्ष में पूरे प्रखंड में एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करें. बैठक में भाजपा युवा मोरचा के अध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री श्रवण मंडल, कपिलदेव शर्मा, फुलेश्वर मंडल, जनार्दन मंडल, अनादी मिश्र, विजय झा, जयप्रकाश मलाकार,धमेश्वर चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










