अतिक्रमण से पीड़ित शहरवासियों ने एसडीओ से लगायी गुहार, आदेश नहीं मानते अतिक्रमणकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में जयपालपट्टी चौक के समीप सड़क को अतिक्रमणकारियों ने टाट लगा कर घेर लिया है. इसके कारण सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ गया है. इस समस्या के निदान को लेकर वार्ड पार्षद ध्यानी यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोग मंगलवार को सदर एसडीएम संजय कुमार निराला से […]
विज्ञापन
मधेपुरा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में जयपालपट्टी चौक के समीप सड़क को अतिक्रमणकारियों ने टाट लगा कर घेर लिया है. इसके कारण सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ गया है. इस समस्या के निदान को लेकर वार्ड पार्षद ध्यानी यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोग मंगलवार को सदर एसडीएम संजय कुमार निराला से मुलाकात की.
इस दौरान पीड़ित लोगों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगायी. मौके पर वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, विजय कुमार, श्रवण कुमार, राजेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, मुन्ना यादव, बलराम यादव, सीता राम यादव, मनोज राय, रणजीत कुमार व संजय राय ने एसडीओ से कहा कि पूर्वी बाइपास रोड स्थित टेलीफोन केंद्र से लेकर शिक्षक हरी नंदन यादव के घर तक जाने वाली सड़क पांच सौ मीटर लंबी व 40 फीट चौड़ी है. इसी सड़क को अतिक्रमणकारियों ने टाट से घेर दिया है. इसके कारण आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी. इसके अलावा सड़क का निर्माण कार्य भी अवरुद्ध हो गया है.
अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए संवेदक ने तत्काल कार्य रोक दिया है. इससे पूर्व भी अतिक्रमण खाली कराने का आदेश निकला था, लेकिन इन आदेशों का असर अतिक्रमणकारियों पर नहीं हो रहा है. लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम संजय कुमार निराला ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रशासनिक स्तर से अतिक्रमण खाली कराया जायेगा. मौके पर अतिक्रमण खाली कराने की संभावित तिथि 19 जून निर्धारित की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










