मौत के 100 घंटे बाद भी नहीं हटा खतरनाक तार

फोटो – मधेपुरा 03 कैप्सन- गम्हरिया में इसी तार से हुई थी बबलू की मौतदस जून की रात विद्युत प्रवाहित तार गिरने से 18 साल के बबलू ऋषिदेव की गयी थी जानग्रामीणों ने किया था सड़क जाम, एसडीएम ने पहंुच कर तार बदलने व मुआवजा का दिया था आश्वासन प्रतिनिधि, गम्हरियागम्हरिया में 10 जून की […]
फोटो – मधेपुरा 03 कैप्सन- गम्हरिया में इसी तार से हुई थी बबलू की मौतदस जून की रात विद्युत प्रवाहित तार गिरने से 18 साल के बबलू ऋषिदेव की गयी थी जानग्रामीणों ने किया था सड़क जाम, एसडीएम ने पहंुच कर तार बदलने व मुआवजा का दिया था आश्वासन प्रतिनिधि, गम्हरियागम्हरिया में 10 जून की रात हाई टेंशन तार गिरने से अपनी जान गंवाने वाले बबलू की मौत के बाद भी विभाग लापरवाह बना हुआ है. न तो अब तक खतरनाक तार हटायी गयी और न ही अन्य स्थानों पर जमीन पर लटकी तार को अब तक बदलने की कवायद भी शुरू नहीं की गयी ह. 11 जून को हुआ था जाम गौरतलब है कि इस हृदय विदारक घटना के बाद 11 जून की सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जम कर हंगामा किया. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला ने घटना स्थल पर पहंुच कर घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों को समझा-बूझा कर जाम समाप्त कराया था. वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग के द्वारा पूर्व में तार व खंभा बदला जाता तो आज बबलू ग्रामीणों के बीच ही रहता. विभाग अब भी हरकत में नहींसौ घंटे बीतने के बाद भी बिजली विभाग का काम चालू नहीं हुआ है. गम्हरिया बाजार में आलम यह है कि सड़क के एक तरफ बिजली है और दूसरी तरफ नदारद. कृष्णा ढाला से लेकर भागवत चौक तक के ग्रामीणों का कहना है कि गरमी से उनका हाल बेहाल हो गया हैं. ग्रामीणों ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर बिजली विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










