पत्रकार की हत्या का करेंगे विरोध

मधेपुरा. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई पत्रकार की हत्या का विरोध जताते हुए मधेपुरा के पत्रकारों ने मंगलवार को बैठक की. जिसमें पत्रकारों ने कहा कि यह जघन्य घटना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है. पत्रकार ने घटना में संलिप्त उत्तर प्रदेश सरकार के आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लोकतंत्र के […]
मधेपुरा. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई पत्रकार की हत्या का विरोध जताते हुए मधेपुरा के पत्रकारों ने मंगलवार को बैठक की. जिसमें पत्रकारों ने कहा कि यह जघन्य घटना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है. पत्रकार ने घटना में संलिप्त उत्तर प्रदेश सरकार के आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लोकतंत्र के चौथे खंभे पर लगातार हो रहे हमले के प्रति चिंता जताते हुए अभिव्यक्ति के अधिकार को अक्षुण्ण रखने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा की मांग करने का निर्णय लिया. बैठक में यह तय किया गया कि 17 जून को समाहरणालय के सामने दिन के 11 बजे प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्मार पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा. बैठक की अध्यक्षता डीएन साह ने की. बैठक में तुरवसु, अमिताभ, धर्मेंद्र, रूपेश, राकेश, मुरारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










