चोरों ने काटा चार पोल का तार

Published at :15 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने काटा चार पोल का तार

जीतापुर. मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जीतापुर पंचायत के गम्हरिया ओर चामगढ़ के बीच चार पोल का तार चोरों ने काट लिया है. इससे आस पास के गांव के विद्युत आपूर्ति ठप बंद हो गयी है. ग्रामीणों मो इमताज आलम, मो तनवीर आलम, रघुनंदन यादव, सत्य नारायण यादव, विकास यादव आदि ने कहा कि पिछले दिनों इस […]

विज्ञापन

जीतापुर. मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जीतापुर पंचायत के गम्हरिया ओर चामगढ़ के बीच चार पोल का तार चोरों ने काट लिया है. इससे आस पास के गांव के विद्युत आपूर्ति ठप बंद हो गयी है. ग्रामीणों मो इमताज आलम, मो तनवीर आलम, रघुनंदन यादव, सत्य नारायण यादव, विकास यादव आदि ने कहा कि पिछले दिनों इस गांव में ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. उसके देखने वाला कोई नहीं. वहीं बगल के दूसरे ट्रांसफॉर्मर से काम चला रहे थे कि फिर चोरों के द्वारा बिजली जार काट लिया गया. इस बिजली नहीं रहने के कारण हमलोगों का जीना दूभर हो गया. चोरी की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दे दी है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि ग्रामीण स्तर से चोर का पता लगाया. जल्द ही चोर को गिरफ्तार किया जायेगा. पोलियो अभियान को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षण उदाकिशुनगंज. पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाये जाने को लेकर सोमवार को स्थानीय पीएचसी भवन में 28 सेविकाओं को चिकित्सकों ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि गांव के बच्चों को किस तरह पोलियो की दवा दी जानी है, लेकिन अल्पसंख्यक मुहल्लों में उन्हें प्रभावित कर ही पल्स पोलियो की दवा पिलाये. अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पोलियो की दवा पिलाने में आनाकानी करते है तो उन्हें समझाना चाहिए कि पल्स पोलियो की दवा पिलाने से क्या लाभ है. ऐसी ही स्थिति महादलित टोलों में भी आती है, लेकिन उन्हें प्रेरित करें कि पल्स पोलियो की दवा के क्या फायदे है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा, डॉ एसके संत आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन