पिकअप वैन ने बालक को कुचला, मौत

आलमनगर(मधेपुरा): आलमनगर खुरहान-खाड़ा पथ में अनियंत्रित वाहन ने एक दस वर्षीय बालक नीतीश कुमार को कुचल दिया. नीतीश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक नीतीश के बड़े भाई बुटन यादव ने बताया कि रविवार की देर रात नीतीश लघुशंका करने घर से बाहर निकल कर सड़क किनारे बैठा था. इस दौरान पिकअप वैन […]
आलमनगर(मधेपुरा): आलमनगर खुरहान-खाड़ा पथ में अनियंत्रित वाहन ने एक दस वर्षीय बालक नीतीश कुमार को कुचल दिया. नीतीश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक नीतीश के बड़े भाई बुटन यादव ने बताया कि रविवार की देर रात नीतीश लघुशंका करने घर से बाहर निकल कर सड़क किनारे बैठा था.
इस दौरान पिकअप वैन आलमनगर की ओर से आयी और उसे कुचलते हुए खुरहान की दिशा में भाग गयी. नीतीश के पिता गजेंद्र यादव व मां मंजु देवी सहित बहन इस हादसे से सदमे में हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मृतक नीतीश के भाई के फर्द बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया.
तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार आलमनगर. सोमवार को आलमनगर थाना पुलिस ने छापामारी कर विभिन्न कांडों के फरार तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि कुर्वन गांव थाना बेलदौर खगडि़या जिला निवासी सुरेश सिंह व बदहरा थाना पसराहा खगडि़या निवासी वीरेंद्र सिंह सहित कुं जौड़ी निवासी मो तनवीर को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. तीनों को जेल भेज दिया गया है. छापामारी दल में सअनि राजेंद्र तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










