अधिकारियों के आदेश को नहीं मानते बनारसी

चौसा: परचाधारी को जमीन से बेदखल करने के मामले को लेकर प्रखंड के धुरिया सौतारी में दो पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को चौसा पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांत कराया गया. थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी ने विवादित स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और अगले आदेश तक शांति व्यवस्था कायम करने का […]
चौसा: परचाधारी को जमीन से बेदखल करने के मामले को लेकर प्रखंड के धुरिया सौतारी में दो पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को चौसा पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांत कराया गया. थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी ने विवादित स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और अगले आदेश तक शांति व्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया.
भूमिहीन धुरिया सौतारी के बालो यादव को दो डिसमिल जमीन परचा के रूप में प्राप्त हुआ है. पड़ोसी बनारसी साह द्वारा बेवजह परेशान कर परचा की जमीन को कब्जा कर लिया. इस विवादित जमीन को लेकर कई बार पंचायत व ग्राम कचहरी द्वारा भी फैसला बालो यादव के पक्ष में दिया गया. यहां तक कि भूमि सुधार उप समाहर्ता उदाकिशुनगंज न्यायालय ने भी श्री यादव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए चौसा सीओ को दखल कब्जा दिलाने का आदेश निर्गत किया गया, लेकिन किसी के भी फैसले को पड़ोसी बनारसी साह मानने को तैयार नहीं है. पीडि़त बालो यादव डीएम, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव को लिखित आवेदन देकर गुहार लगायी.
मंत्री श्री यादव ने समाहर्ता को पत्र प्रेषित कर व डीएम ने उचित कार्रवाई करने का निर्देश सीओ को दिया. उच्च पदाधिकारी के निर्देश पर सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, उप प्रमुख विनोद सिंह, समिति प्रतिनिधि दिनेश शर्मा विवादित स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को आवश्यक कागजात लेकर अंंचल कार्यालय में उपस्थित होने और अगले आदेश तक शांति व्यवस्था रखने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










