दबंगों ने महिला को किया जख्मी

Published at :15 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को किया जख्मी

फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – थाना में बयान देती महिला रेखा देवी प्रतिनिधि, चौसाप्रखंड अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के लीला टोला में परचा धारी जमीन पर इंदिरा आवास का घर बनाये जाने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी, जिसका इलाज चौसा पीएचसी में चल रहा है. पीडि़ता ने सात लोगों के […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – थाना में बयान देती महिला रेखा देवी प्रतिनिधि, चौसाप्रखंड अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के लीला टोला में परचा धारी जमीन पर इंदिरा आवास का घर बनाये जाने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी, जिसका इलाज चौसा पीएचसी में चल रहा है. पीडि़ता ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी है . पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के लीला टोला निवासी विनोद सिंह की पत्नी रेखा देवी ने चौसा थाना में कांड संख्या 54/15 मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि परचाधारी जमीन पर इंदिरा आवास का घर बनवा रही थी. इस दौरान चंदसुरी टोला के सुबोध मंडल, राकेश मंडल, ब्रजकिशोर मंडल लाठी व थ्री नट के साथ आये और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दिया. वहीं सहयोगी मनोज मंडल, कैलाश मंडल, लाल बहादुर सिंह के द्वारा घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जिसमें 30 हजार रुपये, गले से सोने का चैन व सामान लूट लिये. इधर,थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा कि रेखा देवी के लिखित बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच के लिए अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को भेजा गया है. नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन