ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मौत

Published at :15 Jun 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मौत

मधेपुरा: जिला मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड बीपी मंडल गोलंबर के समीप बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार 27 वर्षीय महिला सहित एक वर्षीय बच्चे को कुचल दिया. दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 व 107 को घंटों जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने […]

विज्ञापन

मधेपुरा: जिला मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड बीपी मंडल गोलंबर के समीप बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार 27 वर्षीय महिला सहित एक वर्षीय बच्चे को कुचल दिया. दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 व 107 को घंटों जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के ईटहरी गहूमनी निवासी रवींद्र कुमार यादव अपनी पत्नी विभा देवी व दो वर्षीय पुत्र प्रियांशु के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा कर घर गहूमंनी लौट रहा था. इसी दौरान बस स्टैंड के समीप मुरलीगंज की ओर से आ रही ट्रक (बीआर 11 जे 9462) ने सामने से आ रही बाइक सवार को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से बाइक के पीछे बच्चे के साथ बैठी महिला सड़क पर गिर गयी और ट्रक महिला व बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गयी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. ट्रक चालक व खलासी घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की सूचना पर अस्पताल से एंबुलेंस पहुंचा, लेकिन आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को ले जाने को कहा. इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस ने मोरचा संभाल ली थी.

स्थानीय लोगों ने पूरे बस स्टैंड को चारों तरफ से बांस बल्ले से घेर दिया था. इस दौरान पूर्णिया, वीरपुर, सुपौल, सहरसा आदि जगहों के किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जा रहा था. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी कैलाश प्रसाद ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन डीएसपी जाम तोड़वाने में असफल रहे. इस दौरान पुलिस मुस्तैदी से घटना स्थल पर तैनात रही. अंत में प्रशासनिक स्तर पर पहल करने के बाद जाम को समाप्त करवाया गया. जाम समाप्त कराने पहुंचे प्रशासनिक स्तर पर बीडीओ दिवाकर कुमार व सीओ उदय कृष्ण यादव ने मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टी योजना के तहत राशि प्रदान कर अन्य लाभ देने का आश्वासन दिया. मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन